दरभंगा: विद्यापति सेवा संस्थान के द्वारा 17 मई को संस्थान के परिसर में मनाया जाएगा जानकी नवमी पूजनोत्सव कार्यक्रम
धरती पुत्री मां जानकी का प्राकट्य दिवस विद्यापति सेवा संस्थान के तत्वावधान में 17 मई को धूमधाम से मनाया जायेगा। संस्थान के प्रधान कार्यालय परिसर में प्रातः काल माता जानकी की प्रतिमा की शास्त्रीय विधि से पूजा-अर्चना होगी। इसके बाद मैथिली दिवस समारोह का भव्य आयोजन होगा। आयोजन से संबंधित चल रही तैयारियां अंतिम चरण में है।