दरभंगा: शक्ति धाम मंदिर के सभागार में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन
भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी जी के दुखद एवं असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा की गई। बिहार प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन, दरभंगा शाखा, दधीचि देहदान समिति, दरभंगा, डिविजनल चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं शक्ति धाम सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन शक्ति धाम मंदिर परिसर के सभागार में किया गया।