कटनी नगर: NEET पेपर लीक: फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े की मांग पर निकाली रैली
NEET पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर की गूंज पूरे भारत मे सुनाई दे रही है। यही वजह है कि कटनी के फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड में आज शनिवार दोपहर 12 बजे बड़ी संख्या में युवा पेपर लीक को लेकर एकत्रित हुए और विशाल रैली निकाल कर प्रदर्शन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई। पुलिस बल भी प्रदर्शन के दौरान यहां तैनात रहा।