पीरटांड: पीरटांड़ प्रखंड सभागार में पल्स पोलियो अभियान को लेकर बैठक, प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में
प्रखण्ड सभागार पीरटांड़ में शनिवार को 11 बजे प्रखण्ड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में पल्स पोलियो अभियान को लेकर एक बैठक की गई। जिसमें जानकारी दी गई कि पल्स पोलियो अभियान के तहत 8 दिसंबर को बूथ पर 0 से-5 वर्ष के बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। तथा 9 एवं 10 दिसंबर को सेविकाओं द्वारा घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो दवा पिलाई जाएगी।