कहरा: बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के ढोली मोहनपुर गांव में घरेलू विवाद को लेकर हुई मारपीट, दो जख्मी, सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती।
Kahara, Saharsa | Jul 20, 2024 बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के ढोली मोहनपुर गांव वार्ड 6 मे घरेलू विवाद को लेकर हुए विवाद मे जमकर मारपीट हुई है। जिस मारपीट मे 1 महिला और 1 पुरुष जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा मे भर्ती करवाया गया है। दोनों जख्मी का नाम मोo मुस्तकीम और जहाना खातून बताया जा रहा है। इस मामले में जख्मी ने चार लोगों पर घरेलू विवाद मे मारपीट करने का आरोप लगाया है।