कहरा: बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बुनियादी केंद्र में तैनात सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत, हत्या की आशंका
Kahara, Saharsa | Jul 19, 2024 बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बुनियादी केंद्र में तैनात निजी सुरक्षा गार्ड का संदिग्ध अवस्था में पुलिस ने शव बरामद किया है। मृतक की पहचान शिवनंद ताती के पुत्र सचिन कुमार के रूप में की गई है। जो बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भोरा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज है।