कहरा: सदर थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक ढाला समीप मेडिकल दुकान मे लगी भीषण आग काफी मशक्कत के बाद अग्निशमन टीम ने आग पर पाया काबू
Kahara, Saharsa | Jul 20, 2024 सदर थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक ढाला के समीप देर रात बिजली शॉर्ट सर्किट की वजह से एक मेडिकल दुकान में भीषण आग लग गई। जिसमें दुकान में रखें लाखों रुपए का दवाई और सामान जल का राख हो गया। वहीं घटना की जानकारी होते ही अग्निशमन की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मगर तब तक दुकान में रखें सारा सामान और दवाई जलकर राख हो गया था।