गुमला: एक ही रात में तीन घरों में चोरी, चोर लाखों के जेवर और नकदी उड़ा ले गए
Gumla, Gumla | May 31, 2026 सदर थाना क्षेत्र के पुग्गु दाउद नगर में अज्ञात चोरों ने एक ही रात तीन घरों को निशाना बनाकर इलाके में दहशत फैला दी। चोर दो घरों का ताला तोड़कर नकदी एवं लाखों रुपये मूल्य के जेवरात चोरी करने में सफल रहे जबकि तीसरे घर में चोरी का प्रयास नाकाम रहा। जानकारी के अनुसार 28 मई की रात चोरों ने प्रफुल्ला टोपनो और सुभाष कुजूर के घर का ताला तोड़कर चोरी की।