ओबरा: सोनी गांव में सड़क हादसे में युवक की मौत, विधायक डॉ. प्रकाश चंद्रा ने परिजनों को दिया ढांढस
ओबरा विधानसभा क्षेत्र के सोनी गांव निवासी पंकज कुमार की सड़क दुर्घटना में हुई असामयिक मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुखद घटना ने हर किसी को अंदर तक झकझोर कर रख दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्रा मृतक के घर पहुंचे, जहां उन्होंने शोकसंतप्त परिजनों से मुलाकात की और उन्हें इस कठिन समय में ढांढस बंधाया।