बजाग: तरेरा गांव के गुमशुदा बच्चे की आड़ में फिरौती मांगने वाले दो आरोपियों को करंजिया पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bajag, Dindori | Jun 24, 2026 तरेरा गांव के गुमशुदा बच्चे की आड़ में फिरौती मांगने वाले दो आरोपियों को करंजिया पुलिस ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद से गिरफ्तार करते हुए बुधवार शाम 4:00 बजे जिला एवं सत्र न्यायालय डिंडोरी में आरोपियों को पेश किया । दरअसल पीड़ित परिवार में गुमशुदा बच्चों को ढूंढने को लेकर सोशल मीडिया का सहारा लिया और उसी का फायदा ठगे ने उठाया और 66 हजार की ठगी का शिकार हुआ ।