सरदारशहर: खींवासर में पति-पत्नी विवाद के बाद ससुराल पक्ष ने किया हमला, तीन लोग हुए घायल
चूरू के भालेरी थाना क्षेत्र के खींवासर गांव में पति-पत्नी विवाद के चलते हिंसक घटना हो गई। ससुराल पक्ष ने दामाद कृष्ण के घर में घुसकर लाठी-सरिया से हमला किया। हमले में कृष्ण, संतोष और उमा देवी घायल हुए और अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों के अनुसार ससुराल पक्ष के डालूराम, श्रवण कुमार और प्रकाश ने हमला किया है।