ब्यौहारी: रफ़्तार का कहर: बाइक सवार गंभीर घायल, ग्रामीणों ने बचाई जान
शहडोल के पपौंध क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे जमुनी निवासी लल्ला कोल गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और इंसानियत दिखाते हुए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निपनिया पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर युवक को ब्यौहारी रेफर किया गया।मामले में पुलिस शनिवार रात 7 बजे से जांच में जुटी है।