केशकाल: इरागांव की संतोषी बनीं ग्रामीण बैंकिंग की मजबूत कड़ी, गांव-गांव पहुंचा रही डिजिटल क्रांति
केशकाल विकासखंड के इरागांव की श्रीमती संतोषी सिन्हा बीसी सखी के रूप में ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़कर प्रेरणा बन रही हैं। वर्ष 2018 से कार्यरत संतोषी अब तक 3500 से अधिक खाते खुलवा चुकी हैं और 25 हजार से ज्यादा लेन-देन कर चुकी हैं।उन्होंने 212 पेंशनधारियों को भुगतान, 75 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया है।