मोतिहारी: हरसिद्धि थाना अंतर्गत एक अभियुक्त ने कुर्की के भय से पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
हरसिद्धि थाना अंतर्गत एक अभियुक्त ने कुर्की के भय से पुलिस के समक्ष समर्पण किया है। टी आर नंबर 141/25 मामले में अभियुक्त सुनील साह पिता भोकारी साह साकिन पैठानपट्टी ने आत्मसमर्पण किया। न्यायालय के निर्देश पर पुलिस आज कुर्की करने पहुंची थी। जानकारी मोतिहारी पुलिस के द्वारा रविवार की शाम 5:46 बजे दी गई।