सीकर: सदर थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला हुआ दर्ज पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
Sikar, Sikar | Jul 6, 2024 सीकर के सदर थाने में आज दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार पीड़िता ने मामला दर्ज कराया कि उसका विवाह 2020 में पलथाना के रहने वाले अशोक के साथ हुआ था। विवाह के बाद से उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा तथा बाद में मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया ।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।