ब्यौहारी: देवलौंद थाना क्षेत्र के चचाई गांव में स्थित सोन नदी में मिला 24 वर्षीय युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस
चचाई गांव में स्थित सोन नदी में 24 वर्षीय युवती का पानी में मिला शव जांच में जुटी पुलिस, थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए शनिवार की सुबह बताया कि एक अज्ञात 24 वर्षीय युवती का शव पानी में मिला है, शव लगभग 5 दिन पुराना है,स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी दी थी शव को पानी से निकलवा कर उसकी पहचान करवाई जा रही है ,अभी युवती की पहचान नहीं हुई है।