पंचकूला: कालका में MLA प्रदीप चौधरी ने कहा- भीषण गर्मी में लोग बिजली व पानी की समस्या से हो रहे परेशान
विधानसभा में इन दिनों लोगों को कम वोल्टेज की बिजली आपूर्ति की समस्या से जूझना पड़ रहा है और बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा हैं। इसके चलते लोगों को पेयजल समस्या भी झेलनी पड़ रही है। ऐसे में गर्मी के मौसम में लोग बिजली और पानी दोनों की समस्या झेल रहे हैं। ये शब्द कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने कहे।