पंचकूला: जिला शिक्षा अधिकारी ने सेक्टर 15 में शिक्षक एवम विद्यार्थी सम्मान समारोह में मुख्यतिथी के रूप में शिरकत की
जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 15 में आयोजित शिक्षक एवम विद्यार्थी सम्मान समारोह में पहुचे। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शिक्षकों के प्रयासों से ही कक्षा दसवीं का परिणाम राज्यभर में अव्वल रहा है। इसके अलावा बच्चों ने भी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई की है। इसके लिए शिक्षक एवम विद्यार्थी बधाई के पात्र हैं।