पंचकूला: सेक्टर-16 स्थित गांव बुढ़नपुर में डायरिया फैलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट , 100 से अधिक लोग मिले ग्रस्त
सेक्टर-16 स्थित गांव बुढ़नपुर में डायरिया फैलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। तीन दिन में 100 से अधिक पीड़ित मिले हैं। इसके अलावा नागरिक अस्पताल में करीब 40 लोग दाखिल हो चुके हैं। लोगों के अनुसार पेयजल में सीवरेज का पानी मिलने से लोग बीमार हुए हैं।स्वास्थ्य विभाग की छह टीमों को सैंपल लेने और लोगों को जागरूक करने के लिए लगाया गया है।