पंचकूला: पैसे रिफंड करने के नाम पर सेक्टर-21 पंचकूला निवासी व्यक्ति से हुई ₹2.67 लाख से अधिक की धोखाधड़ी
पंचकूला में स्थित साइबर पुलिस थाना में आज मामला दर्ज किया गया है जिसमें शिकायतकर्ता रजत शर्मा ने बताया है कि मैंने रिलायंस स्मार्ट जीरकपुर से घर का सामान खरीदा था। शिकायतकर्ता ने बताया कि टेक्निकल प्रॉब्लम के कारण पेमेंट दो बार हो गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके बाद मुझे एक फोन आया जिस पर पैसे रिफंड करने के लिए एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा गया।