पालीगंज: सरसी गांव में श्रीमद् भागवत कथा और हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के लिए निकाली गई शोभायात्रा
Paliganj, Patna | May 10, 2026 पालीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सरसी गांव में श्रीमद् भागवत कथा हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में काफी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। माथे पर कलश लेकर शोभायात्रा में शामिल सभी श्रद्धालु यज्ञ स्थल पर पहुंचे। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश की स्थापना की गई।