हमीरपुर में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्राओं ने रंगोली, क्विज प्रतियोगिता में लिया उत्साहपूर्वक भाग*
*गंगा संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए छात्राओं को दिलाई गई गंगा शपथ*
हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार के निर्देशानुसार एवं प्रभागीय वनाधिकारी श्री अरविंद कुमार के दिशा-निर्देशन में आज 25 सितम्बर, 2026 को गंगा स्वच्छता पखवाड़ा एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, हमीरपुर एवं सरदार पटेल बालिका इंटर कॉलेज, हमीरपुर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के बीच रंगोली एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं युवाओं में गंगा नदी की स्वच्छता, संरक्षण तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं को गंगा एवं जल संरक्षण, स्वच्छता तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं एवं उपस्थित स्टाफ को गंगा स्वच्छता एवं संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा अन्य लोगों को भी प्रेरित करने की गंगा शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर दोनों विद्यालयों की प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में सरदार पटेल बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम सचान, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती सरस्वती देवी तथा जिला परियोजना अधिकारी, नमामि गंगे, हमीरपुर श्री धीरेंद्र सिंह सहित संबंधित विभागीय एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।