ब्यौहारी: पोड़ी गांव में भीषण आग, घर का सामान जलकर राख
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के पोड़ी गांव में अज्ञात कारणों से अंगत यादव के घर में आग लग गई। आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया, जिससे घरेलू सामान, कपड़े और अनाज जलकर राख हो गए। सूचना पर पहुंची दमकल और पुलिस टीम ने आग पर काबू पाया। घटना में हजारों रुपये का नुकसान हुआ, जबकि कोई जनहानि नहीं हुई।वीडीओ शुक्रवार सुबह 9 बजे सामने आया है।