पटना ग्रामीण: BPSC ने MCQ आधारित परीक्षाओं के नियम में किया बदलाव, 'E' विकल्प भी जोड़ा
BPSC ने अपनी MCQ आधारित परीक्षाओं के नियमों में अहम बदलाव किया है। आयोग का कहना है कि इस नई व्यवस्था से परीक्षा प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और अनुशासित बनेगी। यह नियम आगामी सभी परीक्षाओं में लागू होगा।अब तक BPSC की परीक्षाओं में प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्प (A, B, C, D) दिए जाते थे। अभ्यर्थियों के लिए किसी प्रश्न का उत्तर देना अनिवार्य नहीं था।