चूरू: चूरू में सिजेरियन के दौरान प्रसूता के झुमके चोरी, जांच कमेटी गठित
Churu, Churu | Jul 2, 2026 चूरू। राजकीय मातृ शिशु अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के दौरान प्रसूता के कान से सोने के झुमके चोरी होने पर अस्पताल प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। कमेटी को तीन दिन में रिपोर्ट सौंपनी होगी। लेबर रूम व ऑपरेशन थिएटर के ड्यूटी स्टाफ को हटाकर 25% स्टाफ बदला जाएगा।