बेरो: बेड़ो प्रखंड मुख्यालय में सरहुल पर्व पर प्रकृति की आराधना कर मांगी सुख-समृिद्ध
Bero, Ranchi | Apr 12, 2024 मुख्यालय स्थित बड़ा व छोटा सरना स्थल में शुक्रवार को ग्रामीण महिला और पुरुषों ने विधि पूर्वक पारंपरिक रीति- रिवाज से सरहुल पूजा अर्चना की। इसके पश्चात लोगों ने क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि की कामना की। जहां गांव के बुधवा पहान, पंचम पुजार, राकेश भगत, अनिल उरांव ने सरना स्थल पर पारंपरिक तरीके से पूरे विधि- विधान से पूजा-अर्चना की।