बेरो: बेड़ो प्रखंड एवं आसपास के क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई ईद का त्यौहार
Bero, Ranchi | Apr 11, 2024 बेड़ो क्षेत्र में ईद का त्यौहार को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में खासा उत्साह है। गुरुवार सुबह से विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में रोजेदार जमा होकर ईद की नमाज अदा की। इस मौके पर बड़े, बुजुर्गों के साथ साथ बच्चे भी भारी संख्या में यहां पहुंचे। इसके बाद रोजेदारों ने एक-दूसरे के गले लगकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। साथ हीअमन-चैन की दुआ की।