बेरो: सरहुल में आपत्तिजनक झांकी निकालने पर 26 के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस
Bero, Ranchi | Apr 12, 2024 सरहुल का पर्व रांची सहित पूरे राज्य में धूमधाम से मनाया गया। आदिवासी समाज के लोगों ने तरह- तरह की झांकियां निकाली। इसी बीच एक झांकी पर सबका खास ध्यान गया, जिसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल में बंद दिखाई पड़ रहे थे। इस झांकी को जिला प्रशासन ने आचार संहिता का उल्लंघन माना है। झांकी में स्लोगन लिखा था, जेल का ताला टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा