बेरो: बेड़ो प्रखण्ड के नरकोपी थाना क्षेत्र में नरकोपी गांव निवासी मजदूर की बंगलोर में मौत
Bero, Ranchi | Apr 11, 2024 बेड़ो प्रखण्ड के नरकोपी थाना क्षेत्र में नरकोपी गांव निवासी 26 वर्ष बुदा उरांव, पिता एतवा उरांव की काम करने के दौरान छत से गिरने से मौत हो गई। मृतक के भाई गंगा उरांव ने बताया कि मैं और मेरा भाई दोनो बंगलोर में राज मिश्री का काम करते थे। परिजन नरकोपी थाना प्रभारी देव प्रताप प्रधान से मिलकर घटना की जानकारी दी और शव लाने के लिये मदद की गुहार लगाई।