पटना ग्रामीण: बिहार राज्य महिला आयोग करेगा गर्ल्स हॉस्टल का निरीक्षण, लगाए जाएंगे शिविर, अध्यक्ष स्वयं जाएंगी हॉस्टल
बिहार विधानसभा चुनाव के खत्म होने के बाद बिहार राज्य महिला आयोग पटना के सभी गर्ल्स हॉस्टल का निरीक्षण करेगा। राज्य के सरकारी और गैर सरकारी महिला हॉस्टल्स में रहने वाली महिलाओं की सुरक्षा, उनके पोषण को लेकर क्या व्यवस्था की जाती है, इन सभी चीजों का ब्यौरा लिया जाएगा।