पटना ग्रामीण: कन्हैया कुमार ने कहा, बिहार में डबल इंजन की सरकार बेकार, अब बदलाव की आहट
पटना 9 नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “बिहार में डबल इंजन की बेकार और बीमार सरकार है, और दोनों इंजन दो दिशाओं में चल रहे हैं,इसलिए दोनों इंजन सिर्फ़ धुआं फेंक रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में जनता अब बदलाव के मूड में है। कन्हैया ने आगे कहा,कितनी भी कोशिश कर लें, बिहार में बदलाव की आहट है।