चक्रधरपुर प्रखंड के सुदूरवर्ती नलिता पंचायत स्थित नलिता गांव में शुक्रवार को जनजातीय गरिमा उत्सव “जन भागीदारी - सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान के तहत जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार, पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी एवं जिला पंचायत राज पदाधिकारी सविता टोपनो शामिल हुए।