बहराइच: कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित धरना स्थल पर टेंपो चालकों ने मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया, टेंपो स्टैंड बनवाने की मांग की
जिले में गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित धरना स्थल पर पहुंचे टेंपो चालकों ने एक ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौपा है। इनके द्वारा मांग की गई की वह सभी काफी समय से टेंपो चला रहे है। लेकिन अब पुलिस प्रशासन टेंपो स्टैंड ना होने की बात कहकर टेंपो नहीं चलने दे रहे हैं। जिसको लेकर टेंपो चालकों ने स्टैंड बनवाया जाने और टेंपो चलाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौपा है।