टीकमगढ़: चित्रगुप्त मंदिर: रिटायर्ड आईएएस ओमप्रकाश श्रीवास्तव नर्मदा परिक्रमा कर टीकमगढ़ लौटे: कायस्थ समाज ने किया सम्मान
टीकमगढ़ के चित्रगुप्त मंदिर में मंगलवार को एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह रिटायर्ड आईएएस अधिकारी ओमप्रकाश श्रीवास्तव और उनकी पत्नी भारतीय श्रीवास्तव के लिए था। ओमप्रकाश श्रीवास्तव जो मूलतः टीकमगढ़ के निवासी हैं, हाल ही में अपनी पत्नी के साथ नर्मदा परिक्रमा पूरी कर लौटे हैं शहर आगमन पर उनका स्वागत किया गया।