रॉबर्ट्सगंज: पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया दौरा
सोनभद्र में आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन बुधवार सुबह 11 बजे जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने घोरावल स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अभ्यर्थियों के प्रवेश-निकास प्रबंधन तथा परीक्षा कक्षों का जायजा लिया।