राजमहल: विश्व पर्यावरण दिवस पर सुकसेना घाट से पर्यावरण संरक्षण का संदेश,गंगा एवं डॉल्फिन संरक्षण पर दिया गया विशेष जोर
शुक्रवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर साहिबगंज वन प्रमंडल द्वारा राजमहल प्रखंड अंतर्गत सुकसेना घाट में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गंगा तट पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण,जैव विविधता संवर्धन,गंगा स्वच्छता तथा गंगा डॉल्फिन संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना था।