नानपारा: रुपईडीहा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए सांसद ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री को सौंपा मांग पत्र, पीएम मोदी से की मुलाकात
बहराइच सांसद आनंद कुमार गौड़ ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर रुपईडीहा राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण और घाघरा घाट पर नए पुल के निर्माण कार्य की मांग की सांसद ने संबंधित मांगों को लेकर अपना पत्र केंद्रीय परिवहन मंत्री को सौंपा उन्होंने कहा कि जिले में विकास की गति तेज होगी इस दौरान पीएम मोदी से भी मुलाकात की।