रायपुर: रोशन बाड़ी में मुख्य रास्ते से ग्राम पंचायत ने हटाया अतिक्रमण
रायपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत कड़ोदिया के रोशन बाड़ी गांव में सोमवार शाम करीब 6 बजे ग्राम पंचायत द्वारा आम रास्ते से अतिक्रमण हटाया जा रहा है।प्रशासक प्रतिनिधि प्रेम पाटीदार ने बताया कि आम रास्ते पर लोगों द्वारा कचरे के रोडिया लगाकर अतिक्रमण कर रखा था।जिससे आवागमन बाधित हो रहा था।ग्राम पंचायत द्वारा आज रास्ते पर बना रखी रोडियों को हटाया गया।