जांजगीर-चांपा जिले के नैला चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरकोनी में घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रमेश कुमार पटेल 35 वर्ष तथा उसके दो मासूम बच्चों आदर्श पटेल 3 वर्ष और अभिनव पटेल 2 वर्ष की मौत हो गई है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।