रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र जिले को 112 आकांक्षी जिलों की सूची में मिला पहला स्थान
सोनभद्र जिला एक ऐसा जिला रहा है जिसे कभी पिछड़े जिलों की श्रेणी में गिना जाता था आज वही जिला पूरे देश में विकास का नया मॉडल बनकर उभरा है नीति आयोग की आकांक्षी जिला रैंकिंग में सोनभद्र ने देशभर में पहला स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है,सोनभद्र को देश भर के 112 आकांक्षी जिलों की सूची में पहला स्थान प्राप्त हुआ है,यह सफलता कई क्षेत्रो में अच्छे प्रदर्शन पर मिली