लोहरदगा: लोहरदगा में बड़ा हादसा टला: जर्जर बिजली का खंभा गिरने से स्कूल से लौट रहे बच्चे बाल-बाल बचे
लोहरदगा शहरी क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। स्कूल से लौट रहे बच्चों के बीच अचानक एक जर्जर बिजली पोल गिर पड़ा। गनीमत रही कि बच्चे समय रहते हट गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बिजली विभाग को दी। सूचना मिलने पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और विद्युत आपूर्ति को