चाईबासा: चाईबासा और आसपास के क्षेत्रों में तेज आंधी से भारी नुकसान, पेड़ गिरने से बाइक क्षतिग्रस्त
चाईबासा। गुरुवार को 5 बजे अचानक आई तेज आंधी तुफान ने जमकर उत्पात मचाया। आंधी के कारण शहर और आसपास के इलाकों में कई जगह पेड़ गिर गए, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।मिली जानकारी के अनुसार तेज हवा के झोंकों के कारण मुख्य सड़कों और मोहल्लों में पेड़ गिरने की घटना है बाइक क्षतिग्रस्त होने की सुचना हैं। कई स्थानों पर सड़कें अवरुद्ध हो गईं, जिससे आवागमन में दिक्कत हुई।