बिश्रामपुर: महाभंडारे के साथ केतात में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान सह लक्ष्मी नारायण यज्ञ हुआ संपन्न
विश्रामपुर प्रखण्ड के केतात ग्राम पंचायत में नव निर्मित श्री राम जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान सह लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सोमवार को महाभंडारे के साथ संपन्न हो गया।महाभंडारा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान सह यज्ञ के अंतिम नव निर्मित राम जानकी मंदिर के गर्भ गृह में भगवान राम अपने दरबार के साथ विराजमान हुए।