बिश्रामपुर: रेहला ग्रासिम इंडस्ट्रीज केमिकल डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह का किया गया आयोजन
रेहला ग्रासिम इंडस्ट्रीज केमिकल डिवीजन संस्थान में रविवार 14 अप्रैल से राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया है। जो 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्निशमन केंद्र स्थल में चलेगा। आयोजित राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कारखाना प्रमुख हितेंद्र केशव अवस्थी आदि ने संयुक्त रूप से किया।