बिश्रामपुर: बाबा साहेब की विश्रामपुर आंचलिक क्षेत्र में मनाई गई 135 वी जयंती,कई कार्यक्रमो का हुआ आयोजन
विश्रामपुर नगर परिषद व आंचलिक क्षेत्र में डॉ भीमराव अम्वेदकर की 135 वीं जयंती धूमधाम के साथ से मनाई गई।इस अवसर पर कई जगहों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया।इसके अलावा प्रभात फेरी और शोभा यात्रा भी निकाली गई।बाबा साहेब के चित्र के साथ निकाली गई शोभा यात्रा मुरमा कला,तोलरा,लालगढ़,पंजरी,सेमरी,ब्रहमोरिया मोड़,भंडार,गुरी,पिपरा सहित कई गांवों का भ्रमण किया।