बिश्रामपुर: केतात में आयोजित मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान सह लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
शनिवार को विश्रामपुर प्रखण्ड के केतात ग्राम पंचायत में नव निर्मित श्री राम जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान सह लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।अहले सुबह से ही यज्ञशाला के परिक्रमा हेतु श्रद्धालु यज्ञस्थल पर पहुंच रहे हैं।सारे दिन विशेष पूजा अर्चना का दौर चल रहा है।दोपहर दो बजे से रामकथा भी चल रहा है।