बिश्रामपुर: उरसुला में भीम राव अंबेडकर के आदमकद प्रतिमा का किया गया अनावरण
विश्रामपुर नगर परिषद अंतर्गत उरसुला गांव के चारमुहान चौक पर संविधान निर्माता डॉ भीम राव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापित की गई है।जिसका अनावरण आज समारोह पूर्वक किया गया।प्रतिमा का अनावरण बतौर मुख्य अतिथि वरीय बसपा नेता सह समाजसेवी गोपाल राम ने किया।गोपाल राम ने कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर उन्हे सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने की जरूरत है.