बिंद: बिंद प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों पर व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया
Bind, Nalanda | Nov 8, 2024 बिंद प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों पर शुक्रवार सुबह 6 बजे उदयीमान सूर्य को छठ व्रतियों ने अर्घ्य दिया। इसी के साथ आयोजित चार दिवसीय छठ महापर्व के चौथे दिन संपन्न हो गया। आपको बतादें कि बिंद प्रखंड के जक्की,मकनपुर,बकरा,लालूबिगहा,बिंद,नौरंगा समेत सभी गांवों के नदी,तालाबों में बने छठ घाट पर बड़ी संख्या में सुबह व्रती अपने पूरे परिवार के साथ घाट पर अर्घ्य देने।