भरतपुर: भरतपुर में गौरव पथ पर सरकारी भवनों के बाहर पानी जमा हो गया
भरतपुर में पहली बारिश ने ही नालों की सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। थोड़ी देर हुई बारिश के बाद ही कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई। हालत यह हो गई कि कई जगह सरकारी भवनों के बाहर भी पानी जमा हो गया। लोगों को पानी में से होकर बाहर निकलने को मजबूर होना पड़ा। जलभराव के समाधान के लिए पंप लगाकर पानी निकासी की व्यवस्था की गई।