उज्जैन शहर: जीआरपी द्वारा 'ममता संग सम्मान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया
उज्जैन में जीआरपी द्वारा 'ममता संग सम्मान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुधवार कार्यक्रम का शुभारंभ डीआरएम अश्विनी कुमार, जीआरपी एसपी पद्मविलोचन शुक्ल और पीटीएस एसपी मनीषा पाठक ने दीप प्रज्वलित कर किया।दोपहर रख बजे इस अवसर पर थाना परिसर में वात्सल्य कक्ष का उद्घाटन किया गया, जहां माताएं सुरक्षित वातावरण में अपने नवजात शिशुओं को दूध पिला सकेंगी।